फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Government should fulfill the promises made to farmers

किसानों से किए वादे पूरे करे सरकार : वारसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the promises made to farmers
भोट (रामपुर)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत में किसानों द्वारा नलकूपों के बिल माफ करने, किसान-मजदूरों का कर्जा माफ किए जाने और शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की गई।

शुक्रवार को भाकियू भानु की पंचायत क्षेत्र के सनकरा गांव में आयोजित की हुई। पंचायत में प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र और प्रदेश सरकार पूर्व में किसानों से किए वादों को पूरा करते हुए किसान-मजदूरों का कर्ज व किसानों के नलकूपों के बिल माफ करे। उन्होंने किसानों से अपनी मांगों को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बताया कि आंबेडकर पार्क में 24 अक्टूबर को होने वाली मासिक पंचायत अब 26 अक्तूबर को होगी। मासिक पंचायत में ही नई कार्यकारिणी का गठन भी होगा। पंचायत में शाहीम हाफिज, मुराद खान, महावीर सागर, हसीब वारसी, इलियास अहमद, महबूब अली, हाजी शराफत अली, जावेद अली, अहमद इकरार, मोहम्मद अली, नन्हे, शमशाद हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed