फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Government claims fail, Kanwariyas passing through potholed road

Rampur News: सरकारी दावे फेल, गड्ढों वाली सड़क से गुजर रहे कांवड़िये

Sat, 10 Aug 2024 11:05 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 10 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Government claims fail, Kanwariyas passing through potholed road
रामपुर/शाहबाद। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर इन दिनों गड्ढों की भरमार है। सावन का महीना शुरू होने से पहले सड़कों के ये गड्ढे सरकारी दावों की पोल खोल रहे हैं। इस समय सबसे अधिक परेशानी कांवड़ियों को हो रही है। कंधे पर कांवड़ लेकर उन्हें गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ रहा है। संभल, मुरादाबाद, बदायूं और बरेली के कांवडि़ये जल लेने के लिए जाते हैं। सड़कों पर गड्ढे और कंकड़ कांवड़ियों को जख्मी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सावन के महीने का कल चौथा सोमवार है। अगले सोमवार को सावन का महीना समाप्त हो जाएगा। जिसको लेकर शिवभक्तों में जोश है और सड़कों में गड्ढों के बावजूद कांवड़िये हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल ला रहे हैं। शाहबाद से बिलारी रोड से कांवड़िये हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लेकर आते हैं। पीडब्ल्यूडी ने करीब तीन साल पहले इस मार्ग का निर्माण कराया था। जिसके बाद सड़क की हालत बेहद खस्ता है। कांवड़ जत्थों में शामिल अधिकतर कांवड़िये नंगे पैर कांवड़ और जल लेकर आते हैं। सावन के शुरुआत में ही हिंदू संगठन के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बिलारी रोड के बीच बने हजारों गड्ढों को भरवाने के लिए कहा था, लेकिन गड्ढों को नहीं भरा गया। जिसके बाद पहला सोमवार बीत जाने के बाद भी जब गड्ढे नहीं भरे गए तब हिंदू संगठन के लोगों ने शाहबाद में जाम भी लगाया था। उस दौरान भी प्रशासनिक अधिकारियों ने गड्ढे भरवाने का आश्वासन दिया था और जाम खुलवा दिया था। लेकिन कल सावन का चौथा सोमवार है और अगले सोमवार को सावन का महीना भी खत्म हो जाएगा, लेकिन गड्ढे नहीं भरे गए हैं। जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग और अधिकारियों के खिलाफ हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश है। भले ही लोक निर्माण विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों ने गड्ढे भरने के दावे किए हों, लेकिन सड़कों पर गड्ढों की भरमार है।
विज्ञापन


शाहबाद बिलारी रोड चौड़ीकरण का काम होना है, जिसके लिए प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं। हरी झंडी मिलते ही एस्टीमेट तैयार कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि मार्ग पर गड्ढों को भरने का काम किया गया था। लेकिन बारिश के चलते दोबारा गड्ढे हो गए हैं, इन गड्ढों को भी भरवाएंगे। - केवी सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed