फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Google's wrong location led him to an old bearded man, villagers beat him up thinking he was a thief

Rampur News: गूगल की गलत लोकेशन ने पहुंचाया बूढ़ी दढ़ियाल, ग्रामीणों ने चोर समझकर की पिटाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Google's wrong location led him to an old bearded man, villagers beat him up thinking he was a thief
स्वार। गूगल मैप की गलत लोकेशन ने मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी क्षेत्र से उत्तराखंड जा रहे दो युवकों को स्वार क्षेत्र के गांव बूढ़ी दढ़ियाल पहुंचा दिया, जहां ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, भीड़ ने उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल भिजवाया और मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव सेफपुर निवासी नईम अहमद अपने साथी राजवीर (निवासी खानपुर, तहसील बिलारी) के साथ कार से उत्तराखंड स्थित अपने कैंटर के पास जा रहे थे। उन्होंने गाड़ी की जीपीएस लोकेशन लगाई, लेकिन लोकेशन गलत निकलने के चलते वे स्वार थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ी दढ़ियाल पहुंच गए। घटना सोमवार रात लगभग 12 बजे की है। अनजान कार गांव में घूमती देख ग्रामीणों को संदेह हुआ। उन्होंने शोर मचाकर ‘चोर-चोर’ की आवाज लगाई और देखते ही देखते भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने उनकी कार के शीशे भी तोड़ डाले और वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर स्वार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से मुक्त कराकर सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित नईम अहमद की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल ने पिटाई की वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन





--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed