फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Glimpse of 250 years of Raza Library's journey shown through laser show

Rampur News: लेजर शो के जरिये दिखाई रजा लाइब्रेरी के 250 साल के सफर की झलक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Glimpse of 250 years of Raza Library's journey shown through laser show
रामपुर। ऐतिहासिक रजा लाइब्रेरी के 250वें स्थापना दिवस महोत्सव का शनिवार शाम को आगाज हो गया। लाइट एंड साउंड शो के जरिये रामपुर रजा लाइब्रेरी के 250 साल के सफर की झलक को दिखाया गया। प्रख्यात कवि डाॅ. कुमार विश्वास की मौजूदगी में हुए लेजर शो ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी का भ्रमण किया साथ ही यहां लगाए गए पुस्तक मेले की भी शुरुआत की।रामपुर रजा लाइब्रेरी के 250वें स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत रजा लाइब्रेरी में आयोजित लेजर शो के जरिये हुई। यहां के कार्यक्रम का आगाज प्रख्यात कवि डाॅ. कुमार विश्वास ने किया। लाइब्रेरी का भवन रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठा। लेजर शो के जरिये लाइब्रेरी की स्थापना से लेकर अब तक के सफर को दिखाया गया। दिखाया गया कि किस तरह रामपुर के पहले नवाब फैजुल्ला खां रामपुर आए और उन्होंने लाइब्रेरी की स्थापना की। इसके बाद किस तरह यह लाइब्रेरी एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी बन गई।
विज्ञापन

लाइब्रेरी में शानदार लाइटिंग के बीच करीब एक घंटे तक लाइब्रेरी के इतिहास व वर्तमान परिस्थितियों को दिखाया गया। बैक ग्राउंड आवाज के साथ ही शानदार लाइटिंग ने हर किसी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान लोगों ने तालियां बजाईं। इससे पहले डाॅ. कुमार विश्वास ने रजा लाइब्रेरी को देखा। साथ ही पुस्तक मेले का भी उद्घाटन किया। पुस्तक मेले के साथ ही यहां लाइब्रेरी की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी को भी देखा, जिसे देखकर मुख्य अतिथि गदगद हो गए। इस मौके पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, शहर विधायक आकाश सक्सेना, पूर्व सांसद बेगम नूरबानो कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तक मेले में तीन लाइब्रेरियों की पुस्तकों को सराहा
रजा लाइब्रेरी में रजा लाइब्रेरी समेत तीन पुस्तकालयों की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें खुदा बख्श लाइब्रेरी के साथ ही पटना की लाइब्रेरी की ओर से भी प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग यहां पुस्तकों को देखने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed