{"_id":"5b240bff4f1c1bb0318b6ff8","slug":"glanders-deases-effected-two-horse-killed-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लैंडर्स से ग्रसित दो घोड़ों को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लैंडर्स से ग्रसित दो घोड़ों को मारा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्वार के गांव मानपुर में ग्लैंडर्स की चपेट में आये घोड़े को तीव्र जहर का इंजेक्शन देती चिकित्सकों की टीम। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद तहसील क्षेत्र के गांव मानपुर में ग्लैंडर्स एंड फार्सी संक्रमण की चपेट में आए दो अश्वों को दर्द रहित मौत दी गई। इसके बाद अश्वों के शव को दफन कर दिया गया।
जिले से हर माह बीस अश्वों के रक्त के नमूने ग्लैंडर्स एंड फार्सी संक्रमण की पुष्टि के लिए हरियाण स्थित प्रयोगशाला भेजे जाते हैं। इनमें से तीन अश्वों के रक्त नमूनों में इस जानलेवा लाइलाज संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें एक बिलासपुर और दो स्वार क्षेत्र के अश्व थे।
बिलासपुर क्षेत्र के अश्व को कुछ दिनों पहले प्रशासन की मंजूरी केे बाद इंजेक्शन लगाकर दर्द रहित मौत दी गई थी। शुक्रवार को स्वार क्षेत्र के मानपुर निवासी रियासत और इब्ले अली के अश्वों को भी दर्द रहित मौत दी गई। इन अश्वों में भी ग्लैंडर्स एंड फार्सी संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान डा. एसके मिश्रा, डा. संतोष कुमार, मुनीश कुमार, सीताराम आदि मौजूद रहे। अश्व स्वामियों को सरकार की ओर से 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।