{"_id":"61c237e86bcb904cc741e0a0","slug":"girl-reached-lover-s-house-three-days-before-marriage-rampur-news-mbd4134558154","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से तीन दिन पहले युवती प्रेमी के घर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से तीन दिन पहले युवती प्रेमी के घर पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार (रामपुर) । रामपुर की एक युवती शादी के तीन दिन पहले घर छोड़कर अपने प्रेमी के घर चली आई। युवती को तलाश करते हुए परिजन भी प्रेमी के घर आ गए, लेकिन युवती प्रेमी से शादी पर अड़ गई। समझौते के बाद वह प्रेमी के साथ भेज दी गई।
थाना गंज क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का रिश्ता रामपुर में ही एक युवक के साथ हुआ था। परिवार में शादी की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी थीं। बारात आगामी शुक्रवार को बारात आना थी। बताते हैं कि युवती का प्रेम प्रसंग स्वार के एक युवक से चल रहा था। वह मंगलवार को अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर आ गई। वह प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी। उधर, युवती के घर से चले जाने के बाद परिवार के होशफख्ता हो गए। वह जानकारी निकालते हुए स्वार आ गए।
कोतवाली पहुंच कर पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस युवक पक्ष के घर से युवक व युवती को ले आई। यहां युवती ने परिजन के साथ जाने से इनकार कर दिया। वह प्रेमी से शादी पर अड़ी रही। इसके चलते दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके चलते युवती प्रेमी के साथ चली गई। अब प्रेमी युगल के निकाह की तैयारी की जा रही है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। संवाद