फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Girl is adamant on marrying her lover, marriage ceremony will be held on 30th May

Rampur News: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती, 30 मई को होंगे फेरे

Wed, 01 May 2024 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Girl is adamant on marrying her lover, marriage ceremony will be held on 30th May
दढ़ियाल। प्रेमी के घर पहुंचकर शादी की जिद पर अड़ी युवती की शादी 30 मई को तय की गई है। प्रेमी युवक धूमधाम के साथ युवती के घर बरात लेकर जाएगा। जिसके बाद पारंपरिक रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी होगी। देर रात टांडा कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से फैसला किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह क्षेत्र के एक गांव निवासी राजस्वकर्मी के घर टांडा क्षेत्र की युवती पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई। उसने दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध का हवाला देते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रेमी युवक घर छोड़कर भाग गया। सूचना पर टांडा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती व युवक के परिजनों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

इस बीच दिन भर दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे। लेकिन युवती टस से मस नहीं हुई और अंत में युवती की जिद के आगे सबको झुकना पड़ा। देर रात दोनों पक्ष युवक और युवती की शादी पर सहमत हो गए। समझौते के अनुसार 30 मई को पारंपरिक रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी की जाएगी। युवक अपने परिजनों, रिश्तेदारों और साथियों के साथ युवती के घर बारात लेकर जायेगा और उसके बाद फेरे सहित शादी की अन्य रस्में अदा की जायेगी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed