फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Girl created ruckus at private lab, took her to police station

Rampur News: निजी लैब पर युवती का हंगामा, पुलिस थाने लेकर पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Girl created ruckus at private lab, took her to police station
रामपुर। मिलक के सरकारी अस्पताल के सामने स्थित प्राइवेट लैब पर शनिवार की शाम 7:30 बजे एक युवती पहुंची। युवती और लैब संचालक के बीच पहले गहमागहमी शुरू हुई। कुछ ही देर में दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी। लोग इकट्ठा हो गए तो पुलिस मौके पर पहुंची और संचालक और युवती को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

लैब संचालक अभिषेक ने पुलिस को बताया कि युवती पड़ोस की लैब में काम करती थी। शनिवार शाम अचानक उसकी लैब पर आ गई। लैब कर्मचारी ने आरोप लगाया कि युवती ने उससे रुपयों की मांग की। लैब संचालक का युवती द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाने पर युवती ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसके साथ ही कंप्यूटर का की-बोर्ड और माउस भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

युवती उसे लैब को बंद नहीं करने दे रही है। युवती का कहना था कि जब तक मैं इस युवक से बात न कर लूं तब तक आप लैब बंद नहीं कर सकते। वहीं युवती ने पुलिस को बताया कि लैब पर काम करने वाले एक युवक ने उसके बारे में अफवाह फैलाई थी। वो लैब पर काम करता है। वह अफवाह फैलाने वाले युवक से मिलने के लिए लैब पर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का कहना था कि अफवाह फैलाने वाले युवक को बुलाओ इसके बाद ही वह वहां से जाएगी। पुलिस लैब संचालक और युवती को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। क्राइम इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि एक लैब पर संचालक और युवती के बीच कहासुनी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दोनों को कोतवाली लाया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed