फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gazal singer osman meer reached in sur sagam

ओसमान मीर ने गजल और गीतों से बांधा समां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

बॉलीवुड के सिंगर ओसमान मीर ने रामपुर सांस्कृतिक-साहित्यिक मंच की ओर से आयोजित शनिवार की रात आयोजित सुर संगम में भजन, गीत और गजल पेश कर समां बांध दिया। उन्होंने वंदे मातरम, तेरी मिट्टी में मिल जावां, ऐसा भारत देश है मेरा जैसे देश भक्ति प्रस्तुत कर लोगों में जोश भर दिया। इस मौके पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, कैप्टन विकास, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, मुरादाबाद के भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, बरेली के मेयर उमेश गौतम, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, राजीव सिसोदिया, सूर्य प्रकाश पाल, श्रीष गुप्ता, विपिन गुप्ता, संजीव अग्रवाल, अभय गुप्ता, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. तनवीर अहमद, डॉ. महमूद, राजीव मांगलिक, धनंजय पाठक, भारत भूषण गुप्ता ,संजय पाठक ,प्रमोद आहूजा ,अवधेश शर्मा ,सचिन सिंह ,राकेश जुनेज, सुंदरलाल सिंघानिया, कपिल गुप्ता, कृष्ण अवतार लोधी, फरहत खां, अवतार सिंह ,कमल सक्सेना देवेश गुप्ता ,प्रतीक सक्सेना, वेद आहूजा, हेम सिंह, सत्यम मिश्रा, शशांक और आकाश सक्सेना सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन
gazal singer osman meer reached in sur sagam

विस्तार

रामपुर। बॉलीवुड के सिंगर ओसमान मीर ने रामपुर सांस्कृतिक-साहित्यिक मंच की ओर से आयोजित शनिवार की रात आयोजित सुर संगम में भजन, गीत और गजल पेश कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के आगाज उन्होंने गणेश वंदना के साथ किया। इसके बाद देशभक्ति गीतों की बौछार कर दी। उन्होंने वंदे मातरम, तेरी मिट्टी में मिल जावां, ऐसा भारत देश है मेरा जैसे देश भक्ति प्रस्तुत कर लोगों में जोश भर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद ओसमान मीर ने एक से बढ़कर एक गीत, भजन और गजल सुनाए। दीवानी मेरी दीवानी, बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम, एक राधा-एक मीरा जैसे गीत सुनाकर उन्होंने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके गीत और गजल की बौछार देर रात चलती रही।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, कैप्टन विकास, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, मुरादाबाद के भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, बरेली के मेयर उमेश गौतम, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, राजीव सिसोदिया, सूर्य प्रकाश पाल, श्रीष गुप्ता, विपिन गुप्ता, संजीव अग्रवाल, अभय गुप्ता, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. तनवीर अहमद, डॉ. महमूद, राजीव मांगलिक, धनंजय पाठक, भारत भूषण गुप्ता ,संजय पाठक ,प्रमोद आहूजा ,अवधेश शर्मा ,सचिन सिंह ,राकेश जुनेज, सुंदरलाल सिंघानिया, कपिल गुप्ता, कृष्ण अवतार लोधी, फरहत खां, अवतार सिंह ,कमल सक्सेना देवेश गुप्ता ,प्रतीक सक्सेना, वेद आहूजा, हेम सिंह, सत्यम मिश्रा, शशांक और आकाश सक्सेना सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed