{"_id":"6838a4e4981ee2f34b0ad9c7","slug":"gave-triple-talaq-for-dowry-beat-her-and-threw-her-out-of-the-house-rampur-news-c-282-1-rmp1001-146590-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज के लिए दिया तीन तलाक, पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज के लिए दिया तीन तलाक, पीटकर घर से निकाला
Thu, 29 May 2025 11:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 29 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मामला शहजादनगर थाना पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का निकाह पटवाई थाना क्षेत्र के ऐंचोरा गांव निवासी तौफीक के साथ तीन साल पहले हुआ था। युवती का आरोप है शादी के बाद महिला के ससुराल वाले मिले दहेज से खुश नहीं थे। निकाह के कुछ दिनों बाद ही महिला को कम दहेज का ताना देकर गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
आरोप है कि महिला का देवर लईक घर में मौका पाकर महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा और दुष्कर्म की कोशिश की। एक दिन कपड़े भी फाड़ दिए। घटना की शिकायत महिला ने अपने पति से की तो उसने चुप रहने को कहा। महिला के विरोध करने पर ससुरालियों ने 10 फरवरी को मार-पीटकर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मायके पहुंची विवाहिता ने घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। नौ मई को महिला के पति तौफीक, जेठ शफीक और देवर लईक ने अवैध हथियारों के साथ महिला के मायके आकर धमकाते हुए मारपीट की और पति ने तीन तलाक दे दिया।
पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिसके बाद एसपी के आदेश पर शहजादनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।