{"_id":"6914f1182bfb66d27700e295","slug":"garbage-is-burning-in-the-trenching-ground-fog-prevails-rampur-news-c-282-1-rmp1023-157775-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रंचिंग ग्राउंड में जल रहा है कूड़ा, छाई धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रंचिंग ग्राउंड में जल रहा है कूड़ा, छाई धुंध
विज्ञापन
रामपुर। बमनपुरी स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में एक सप्ताह से धधक रहा है। इससे उठ रहे धुएं से रामपुर और आसपास की 30 हजार की आबादी परेशान है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। नगर पालिका आग बुझाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। दिवाली के बाद पालिका ने शहर में धूल-धुंध होने पर पानी का छिड़काव किया था।
एक सप्ताह से ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में आग लगी है। धुएं से पहाड़ीगेट, बिलासपुर गेट, चपटा कॉलोनी, बमनपुरी और रामपुर शहर तक धुआं फैल गया है। इस कारण लोगों काे दम घुटने, आंखों से पानी आने की शिकायत आ रही है।
नगर पालिका के अधिकारी जानकारी के बाद भी मूकदर्शक बने हुए हैं। आसपास क्षेत्र के व्यापारी रमनदीप सिंह, अखिलेश कश्यप, दुर्गा प्रसाद ने बताया कि इससे लोगों को खांसी के साथ-साथ आंखों में जलन हो रही है। इस मामले में पालिका आंखें मूंदे हुए है। कहा कि रात होते ही धुंआ सड़क पर आ जाता है इससे लोगों को चलने में दिक्कत होती है। बिलासपुर गेट निवासी भाकियू अराजनैतिक के मीडिया प्रभारी अब्दुल रज्जाक खां ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुका हूं। नगर पालिका, फायरब्रिगेड को कई बार फोन कर चुका हूं लेकिन कोई शिकायत सुनने को तैयार नहीं है।