फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Furkan posed as Shiva and trapped hospital manager in love trap, raped her and made video

फुरकान की करतूत: शिवा बनकर अस्पताल संचालिका को प्रेमजाल में फंसाया, दुष्कर्म कर बनाया वीडियाे, अब किया यह काम

Thu, 14 Nov 2024 05:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 05:42 PM IST
सार

गंज क्षेत्र में मुस्लिम युवक ने शिवा नाम बताकर अस्पताल संचालिका को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी के बाद संचालिका ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
Furkan posed as Shiva and trapped hospital manager in love trap, raped her and made video
पुलिस ने शुरू जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम युवक ने एक अस्पताल संचालिका को शिवा नाम बताकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और आठ साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शादी से इनकार करने पर अब अस्पताल संचालिका ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह मामला गंज क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। गंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सिविल लाइंस क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर अस्पताल चलाती है। उनके अस्पताल में आठ साल पहले सीआरपीएफ काॅलोनी का फुरकान उर्फ सैफ काम करता था।
विज्ञापन


अस्पताल में काम के दौरान उसने अपना नाम और धर्म छिपाया। उसने खुद को शिवा बताकर अस्पताल संचालिका को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि इस बीच युवक का मुरादाबाद की एक युवती से रिश्ता तय हो गया है, जिसकी जानकारी अस्पताल संचालिका को हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसके बाद युवक ने अस्पताल संचालिका से शादी करने से इन्कार कर दिया और दबाव बनाने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। महिला एसपी के कार्यालय पहुंची और शिकायत पत्र दिया। अब इस मामले में गंज पुलिस ने आरोपी फुरकान उर्फ सैफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किशोरी को पीटा, कर दिया गंजा, पुलिस ने दर्ज किया केस

मसवासी में किशोरी को अगवा कर मारपीट और बाल काटकर गंजा करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया। चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर को उसकी बेटी अपनी दादी के घर से अपने घर वापस आ रही थी।

आरोप है कि बिजारखाता निवासी अमन और यूसुफ किशोरी को हथियारों के बल पर जबरन उठा कर ले गए और घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। ये भी आरोप है कि युवकों ने घर की महिलाओं की मदद से किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूस कर लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे किशोरी के काफी चोटें आई है।

इसके साथ ही युवकों ने किशोरी के सर के बाल काटकर गंजा कर दिया। बाद में किशोरी को गांव के पास छोड़कर चले गए। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अमन, यूसुफ, अफरोज जहां और परवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बुधवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इसके साथ ही पुलिस ने किशोरी के गांव और स्कूल में जाकर जानकारी एकत्र की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed