फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fraud report filed on court orders

Rampur News: कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Fraud report filed on court orders
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कूचा परमेश्वरी दास निवासी रविंद्र कुमार अग्रवाल ने कोर्ट में एक शिकायत पत्र दिया था। जिसमें बताया कि शौकत अली रो निवासी कारोबारी अभिनव रस्तोगी से उसके पारिवारिक संबंध हैं, जिस कारण उसका घर पर आना-जाना था।
विज्ञापन

15 मार्च 2021 की दोपहर को अभिनव रस्तोगी उनके घर आए। आरोपी ने कारोबार और बच्चों की फीस जमा करने के नाम पर छह लाख रुपये उधार मांगे, जिस पर रविंद्र कुमार ने एक दंपती के सामने छह लाख रुपये की रकम दे दी। आरोप है कि एक साल बाद जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने केनरा बैंक का एक चेक दे दिया, जिसमें छह लाख रुपये की रकम भरी हुई थी।
विज्ञापन

27 जुलाई 2023 को बैंक की ओर से एक पत्र जारी हुआ, जिसमें कहा कि केनरा बैंक में जिस खाते का चेक लगाया जा रहा था उस खाते के खाता धारक अभिनव रस्तोगी नहीं हैं। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित शंकर प्रिटिंग प्रेस निवासी अभिनव रस्तोगी और केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

युवक पर की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र घेर हसन खां निवासी अजीम शाह खां अपने घर में बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान पास में ही रहने वाला अब्दुल गफूर उर्फ मुन्ना आया और घर में दाखिल होते ही उसने फायर झोंक दिया। किसी तरह अजीम शाह ने अपने आप को बचाया और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर परिजनों को आता देख आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। आरोप है कि उसने दो स्थानों पर फायरिंग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अब्दुल गफूर उर्फ मुन्ना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed