फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fraud on admisan in mbbs

एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर महिला से 20 लाख ठग लिए

Wed, 24 May 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर  Updated Wed, 24 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर एडमिशन दलालों ने एक महिला से बीस लाख रुपये हड़प लिए। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करके बीस लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।       

 कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी कुडे वाली मस्जिद  रूबी सिद्दीकी का कहना है  उसके बेटे ने एमबीबीएस  एडमिशन के लिए  परिवार   के लोग  आन लाइन सर्च कर रहे थे  कि इस दौरान उड़ीसा के  मेडिकल कालेज में एबीबीएस के लिए एडमीशन के लिए  देख लिया था।  वहां  काम करने वाले  दो लोगों से संपर्क  भी  किया था। उस वक्त बीस लाख की डिमांड रखी गई थी।
विज्ञापन


उसके बाद महिला ने अपने जेठ के घर पर बीस लाख रुपये दिए थे। बाद में पति व बेटा दोनों उड़ीसा गए थे जिसके  बाद आरोपी लोगों ने  वहां पर एक बाबू से मिलकर फार्म  भी भरवाया था। वहां के प्रशासनिक अधिकारी  से भी मिलवाया। उसके बाद बताया गया कि आपके बेटे का एडमीशन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सभी  लोग वहां पर पहुंच गए थे। लेकिन वहां पर ऐसा कुछ नहीं था। बाद में आरोपी लोगों से संपर्क साधा तो  किसी का नंबर नहीं  मिला। बाद में इस मामले  की शिकायत  सीओ सिटी से की  गई। आदेश पर पुलिस ने गाजियाबाद के  विजय नगर निवासी अभिनव, मुंबई के विकास कुमार और वहीं के वरुण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed