फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fraud in the name of grant in marriage, report on four

शादी में अनुदान के नाम पर धोखाधड़ी,चार पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of grant in marriage, report on four
शादी में अनुदान के नाम पर धोखाधड़ी में चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन

शहजादनगर थानाक्षेत्र का मामला, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धमोरा। शहजादनगर थानाक्षेत्र में एक संस्था ने शादी में अनुदान के नाम पर दो लाख अस्सी हजार की धोखाधड़ी करने के मामले में शहजादनगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटवाई थानाक्षेत्र के जीवाई कदीम गांव निवासी भोले शंकर खेती किसानी करता है। वह अपनी दो बेटियों और परिवार के साथ जीवाई कदीम गांव में ही रहता है। उसने अपनी दोनों बेटियों की शादी में दहेज के सामान के लिए सत्यमूर्ति सेवा संस्थान को दो लाख अस्सी हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि संस्था के एजेंट राम सिंह ने शादी में दहेज का सामान देने के लिए रुपये जमा कराए थे। कुछ समय बाद राम सिंह संस्था को बंद कर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। बाद में रुपये वापस मांगने पर देने से इनकार कर दिया। जिस पर भोले शंकर ने मामले की जानकारी शहजादनगर पुलिस को दी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शहजादनगर पुलिस ने राम सिंह, राजेंद्र सिंह, जानकी और ओमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed