फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fourty percent purchasing of paddy

40 फीसदी पूरी हुई धान खरीद, शिकायत को कंट्रोल रूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
fourty percent purchasing of paddy
रामपुर। जिले में सौ से अधिक धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद चल रही है। मौजूदा सत्र में तय लक्ष्य का करीब 40 फीसदी धान की खरीद हो चुकी है। तो वहीं क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता बरतने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से भी सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं। क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर किसान सीधे कंट्रोल रूम पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में 1 अक्तूबर से धान क्रय की शुरुआत की गई। मौजूदा समय में 113 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। धान खरीद के लिए किसानों का विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद ही किसानों से सरकारी मूल्य पर क्रय केंद्रों पर धान क्रय किया जा सकता है। पंजीकरण के साथ ही बैँक पासबुक के पहले पेज की छायाप्रति के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेज भी किसान को धान बेचते समय क्रय केंद्र पर दिखाने होंगे। शासन ने इस बार जिले में 2.34 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया है, जिसके सापेक्ष करीब 40 फीसदी यानि 90 हजार मीट्रिक धान की खरीद हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ डा. अनुपम कुमार निगम ने बताया कि जिले में सभी धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी के बिना धान क्रय के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिकायतों के आधार पर उनका निस्तारण भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने भी बिचौलियों से धान क्रय न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सभी केंद्र प्रभारियों को अवगत करा दिया गया है कि यदि किसी केंद्र पर बिचौलिये से धान खरीद पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed