{"_id":"5b2556674f1c1bda6e8b8658","slug":"four-young-person-injured-in-safni-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में दावत खाकर लौट रहे चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले में दावत खाकर लौट रहे चार युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सैफनी में हुए पथराव और फायरिंग की घटना के बाद हंगामा कर रहे लोगो को रोकती पुलिस।अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ईद की दावत खाकर लौट रहे युवकों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया,जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव हो गया,जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बे में शनिबार की दोपहर शाहबाद बिलारी मार्ग पर आपस के ही दो पक्षों में किसी पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। पुलिस के मुताबिक कस्बा निवासी फरमान और नासिर ईद की दावत के लिए शानू के घर पर गये हुऐ थे। वापस आ रहे युवकों के साथ रास्ते में कुछ लोगोें ने लाठी से हमला कर दिया।
जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए जहां दोनों पक्षों में कुछ देर के लिए पथराव करने के साथ फायरिंग भी शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज विनोद मिश्रा और शाहबाद कोतवाल गौरव यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये।
विज्ञापन
पथराव और फायरिंग के दौरान नासिर, शाहरूख, फरमान और महफूज घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायल युवकों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।