{"_id":"62165a43778f0e40943cffd3","slug":"four-year-old-boy-died-after-being-crushed-by-groom-car-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियां गम में बदलीं: दूल्हे की कार से कुचलकर चार वर्षीय मासूम की मौत, दूल्हा भूमिगत, बराती भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियां गम में बदलीं: दूल्हे की कार से कुचलकर चार वर्षीय मासूम की मौत, दूल्हा भूमिगत, बराती भागे
Wed, 23 Feb 2022 09:31 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 23 Feb 2022 09:31 PM IST
सार
चार वर्षीय हुसैन की मौत से गांव में सदमे का माहौल बना रहा। गांव में बरात आने की खुशियां गम में बदल गईं। हुसैन अपने माता-पिता की दो संतानों में छोटा था, जिसके चलते परिवार में वह सबका लाडला भी था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
स्वार क्षेत्र के रसूलपुर गांव में आई बरात में दूल्हे की कार से कुचलकर गांव के ही चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद अफरा-तफरी मच गई और कुछ बराती भाग गए। हालांकि दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के बाद बिना कानूनी कार्रवाई किए ही परिजनों ने मासूम के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
बुधवार को क्षेत्र के जालफ नगला गांव निवासी एक युवक की बरात क्षेत्र के रसूलपुर गांव में आई थी। दोपहर बाद लगभग पौने चार बजे दूल्हे की कार गांव पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के तंग रास्ते में भी चालक ने कार की गति तेज कर दी। कार से रास्ते में चार साल के बच्चे हुसैन को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते चालक कार छोड़कर फरार हो गया। दूल्हे की कार से मासूम की मौत से गांव में अफरा तफरी मच गई। इसके चलते बराती डरकर भाग गए और दूल्हा भी भूमिगत हो गया।
दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बालक के पिता और माता सहित परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने उसने पंचनामा भरा। इस बीच बच्चे के परिजनों और दूल्हा पक्ष के बीच कानूनी कार्रवाई नहीं करने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
मासूम की मौत से गांव में गम का माहौल
चार वर्षीय हुसैन की मौत से गांव में सदमे का माहौल बना रहा। गांव में बरात आने की खुशियां गम में बदल गईं। हुसैन अपने माता-पिता की दो संतानों में छोटा था, जिसके चलते परिवार में वह सबका लाडला भी था। जियाउल हसन पेशे से भूमिहर मजदूर है, जो खेतों में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बेटे की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
समझौते के बाद सामने आया दूल्हा तब हुआ निकाह
हादसे में मासूम की मौत के बाद भूमिगत हुआ दूल्हा उस वक्त सामने आया जब दोनों पक्षों में सुलह हो गई। तब तक दूल्हा गांव में किसी के घर में छुपा हुआ था। इसके बाद उसका निकाह हुआ और दुल्हन को विदा कर अपने घर रवाना हुआ। इस दौरान बरातियों की तादाद कम रही, क्योंकि अधिकतर बराती भाग चुके थे।