फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four trucks, two tractors and a private bus caught for overloading

Rampur News: ओवरलोडिंग में चार ट्रक, दो ट्रैक्टर और एक निजी बस पकड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Four trucks, two tractors and a private bus caught for overloading
रामपुर। ओवरलोडिंग और बिना परमिट चल रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग कार्रवाई कर रहा है। बृहस्पतिवार देर रात चार ट्रक, दो ट्रैक्टर और एक निजी डग्गामार बस को सीज कर दिया गया। टीम ने अन्य वाहन चालकों काे भी नियमों का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर में पीटीओ होरीलाल के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान शहजाद नगर जीरो प्वाइंट पर भूसे लदे ट्रक दिखाई दिए, जिनको रुकवा लिया गया। कागजात देखने के बाद उनको सीज कर दिया गया। यह ट्रक भूसे से ओवरलोड थे। इस तरह चार ट्रकों पर कार्रवाई की गई। वहीं हाईवे पर दो ट्रैक्टर-ट्राॅली लकड़ी भरकर ओवरलोडिंग चल रहे थे, उनको भी रोककर सीज कर दिया गया। इसके अलावा शाहबाद रोड पर एक निजी डग्गामार बस को पकड़ा, इस बस के पास परमिट नहीं था और उसमें सवारियां भरी थीं। बस को भी सीज कर दिया गया। पीटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed