{"_id":"65f60b0f612f03efb20cbb06","slug":"four-members-of-interstate-drug-smuggling-gang-arrested-rampur-news-c-282-1-smbd1029-118237-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Sun, 17 Mar 2024 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली पुलिस को शनिवार के दिन बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से साढ़े तीन किलो अफीम के अलावा एक स्विफ्ट कार बरामद हुई है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 85 लाख बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि पुलिस को विगत काफी समय से मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की सूचनाये प्राप्त हो रही थीं। इसके चलते उपनिरीक्षक वीरेश शुक्ला के नेतृत्व में टीम बनाई गई जिसमें उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, कांस्टेबल प्रेमराज सिंह, सोमवीर सिंह और अर्जुन सिंह शामिल रहे। शुक्रवार को यह टीम स्वार-केलाखेड़ा मार्ग पर नकटिया नदी के लोहे के पुल पर उत्तराखंड से आने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। तभी एक स्विफ्ट कार केलाखेड़ा की ओर से आई जिसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने उसकी गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। शक होने पर उसे कुछ दूरी पर ही रोक लिया गया। कार की तलाशी लेते हुए उसमें सवार चार लोग हिरासत में ले लिए गए। इनके पास से कुल साढ़े तीन किलो ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों को कोतवाल लाया गया।
इनमें मंदीप सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी विक्रमपुर थाना मिलक, प्रदीप पुत्र राजपाल निवासी चकरपुर थाना भमौरा जनपद बरेली, संजीव कुमार पुत्र चंद्रपाला निवासी चकरपुर थाना भमौरा जनपद बरेली और तुलसीराम पुत्र भागीरथ निवासी मझगवा थाना विशारतगंज जनपद बरेली शामिल हैं। पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि वह अनेक जनपदों में अफीम की सप्लाई करते हैं। कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित की कीमत लगभग 85 लाख आंकी गई है। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।