फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four criminals who targeted government institutions arrested

Rampur News: सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four criminals who targeted government institutions arrested
रामपुर/शाहबाद। पुलिस ने चार ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो गिरोह बनाकर बंद मकान, सरकारी संस्थान और ओवरहेड टैंक के उपकरणों को निशाना बनाते थे। शाहबाद क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये का सामान भी बरामद किया है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार और रामपुर, बदायूं व संभल से चोरी किया गया माल मिला है।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार बुधवार को शाहबाद पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथुल निवासी जितेंद्र, मनीष, राजेश और अनिल शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बमनपुरी गांव स्थित खालिद के बंद मकान से ई-रिक्शा की बैटरियां और जेवरात चोरी किए थे। इसके अलावा धुरियाई गांव निवासी शशिकांत के घर नकब लगाकर चोरी की और हिम्मतपुर गांव के पंचायत घर से उपकरण समेत लाखों रुपये का सामान चोरी किया था।
विज्ञापन

सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में लगी थी। चंदौसी रोड से चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 30 बैटरियां, दो प्रिंटर, 10 इनवर्टर, एक डीवीआर, चार सीपीयू, एक यूपीएस, दो एलईडी, दो डेस्कटॉप, 10 सोलर पैनल, छह डीवीआर हार्ड डिस्क, तीन मदरबोर्ड, सीसीटीवी, डेढ़ किलो तांबे का तार, दो बाइक, एक ई-रिक्शा, कान की बाली, पाजेब, लौंग, चैन और मंगलसूत्र बरामद किए गए। तलाशी में 12 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस, तीन चाकू और एक नुकीला सब्बल भी मिला। एएसपी के मुताबिक एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार आरोपी संगठित गिरोह बनाकर ग्राम पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय, सरकारी संस्थान, अस्पताल और सरकारी पानी की टंकियों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में बैटरी, इनवर्टर और सोलर पैनल समेत अन्य बिजली उपकरण चोरी कर लेते थे।

0000
पतला बदमाश घुस जाता था घर में
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में एक बदमाश बेहद शातिर है, जो छोटी जगह से घर के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देता था। मामले के खुलासे के दौरान संभल और बदायूं की पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed