{"_id":"6154a8438ebc3ed0125295ab","slug":"four-arrested-for-drug-trafficking-rampur-news-mbd404341887","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमोरा(रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.23 लाख रुपये नकद, 500 ग्राम चरस, 900 ग्राम स्मैक, कार व बाइक बरामद की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बुधवार को शहजादनगर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले कुछ लोग मगरमऊ पुल के पास खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस ने एक कार में महिला सहित तीन लोगों को पकड़ लिया। जबकि, तीन लोग पुलिस को देख मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार तीनों लोगों से पूछताछ की। इसमें आरोपियों ने एक और साथी की सूचना दी। पुलिस ने सूचना पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.23 लाख रुपये, एक कार, एक बाइक, 900 ग्राम स्मैक और 500 ग्राम चरस बरामद कर ली। पुलिस चारों को पकड़कर थाने ले आई। थाने में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी करते हैं। इसके साथ ही महिला ने बताया कि कार उसके बेटे गुलजार के नाम पर है। वह पुलिस को देख मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने मौके से गिरफ्तार नौगवां गांव निवासी जुनैद, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भवरौआ गांव निवासी तौफीक, बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के बैरा गांव निवासी मोहसिन और अंजुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। सीओ केमरी अनुज चौधरी ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मौके से फरार तीन लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार बरामद की गई स्मैक की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
21 साल का युवक निकला मास्टरमाइंड-
शहजादनगर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 21 साल का बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के बैरा गांव निवासी मोहसिन पूरे गैंग का सरगना है। लंबाई कम होने के कारण आसानी से क्षेत्र में नशीले पदार्थ की सप्लाई को अंजाम देता था।