फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   forth phase polling of panchayat chunav in rampur

वोट लिस्ट से नाम कटने पर हुआ हंगामा

Thu, 29 Oct 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
forth phase polling of panchayat chunav in rampur
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण का चुनाव हंगामे, नोकझोंक और बारिश से व्यवधान के बीच संपन्न हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने पोलिंग कर्मचारियों से वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायत करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन



बारिश थमने के बाद मतदान केंद्रों पर फिर से मतदाताओं की कतार लग गई। जिले में चौथे चरण का चुनाव काफी अहम माना जा रहा था। इस चरण में जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद सागर सहित अन्य कई दिग्गज प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन



पुलिस और प्रशासन को हिंसा की भी आशंका भी थी। इस चरण में अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की संख्या भी अधिक थी। हालांकि इस चरण के चुनाव में किसी भी मतदान केंद्र पर हिंसा नहीं हुई। फर्जी मतदान और वोटर को चैलेंज करने को लेकर कई केंद्रों पर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक जरूर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौथे चरण के चुनाव में जिला पंचायत के आठ और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 218 वार्डों के लिए मतदान हुआ। चुनावी मैदान में डटे प्रत्याशी भी स्थिति का जायजा लेते रहे। स्वार, टांडा, मिलकखान और दढ़ियाल स्थित मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई। कई केंद्रों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक थी।


दोपहर के बाद मतदान की रफ्तार थोड़ी कम जरूर हुई थी, लेकिन शाम के वक्त फिर से मतदान केंद्रों पर लंबी कतार लग गई। अपराह्न तीन बजे से जब तेज हवा के साथ हल्की बारिश आई तो प्रत्याशियों के चेहरे पर हवाई उड़ने लगी। लगा कि मतदाता अब वोट डालने मतदान केंद्रों तक नहीं आएंगे।



कुछ देर में बारिश थम गई और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लग गई। स्वार, टांडा, दढ़ियाल और मिलकखानम के मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट से नाम गायब होने को लेकर मतदाताओं ने हंगामा भी किया। कई जगह पर सत्ता पक्ष के दबाव में वोटर लिस्ट से नाम गायब की शिकायत भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed