फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   forth phase polling in rampur

स्वार क्षेत्र के वोटरों ने तोड़े रिकार्ड

Thu, 29 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
forth phase polling in rampur
वोटिंग प्रतिशत के मामले में चौथे चरण के चुनाव के दौरान हुए मतदान में स्वार के मतदाताओं ने सभी को पीछे छोड़ दिया। स्वार क्षेत्र के वोटरों ने गुुरुवार को दिनभर चली वोटिंग के सभी रिकार्ड तोड़ डाले। गुरुवार को 68.30 फीसदी मतदाताओं ने अपने हक का इस्तेमाल किया। वोट बरसने का फायदा किसे मिलेगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन



फिलहाल लोकतंत्र के लिए इसे अच्छा संकेत माना जा रहा है। जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चार चरणों का चुनाव संपन्न हो गया। गुरुवार को चौथे और अंतिम चरण का चुनाव स्वार ब्लाक में संपन्न हुआ। इस क्षेत्र का चुनाव अफसरों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था।
विज्ञापन



अफसरों के साथ ही नेताओं को खुश करने वाली बात ये है कि इस चरण में वोटिंग प्रतिशत में काफी उछाल आया है। स्वार क्षेत्र में गुरुवार को कुल 68.30 फीसदी मतदान हुआ, जोकि पिछले तीन चरणों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ नजर आने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन जैसे-जैसे चढ़ता चला गया वैसे ही वोटिंग की रफ्तार भी बढ़ती रही। शाम होते-होते वोटरों ने रिकार्ड बना डाला। वोटों की इस बरसात से प्रत्याशियों के भी चेहरे खिले हुए हैं। इससे पहले तीसरे चरण में 67.90 फीसदी वोटिंग हुई थी, जोकि मौजूदा चरण से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed