फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   formar nagar palika chairmen house seal

सांसद आजम खां के करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष के घर की कुर्की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
formar nagar palika chairmen house seal
रामपुर में रविवार को पूर्व चेयरमैन अजहर अहमद खां के घर की कुर्की के दौरान पंखा उतारता कर्मी।संवा? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। सांसद आजम खां के करीबी पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के घर की कुर्की की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने घर का सारा सामान जब्त कर लिया। सामान ट्रैक्टर ट्रॉलियों के जरिए थाने में जमा करा दिया। अजहर अहमद खां के खिलाफ विभिन्न आरोपों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
विज्ञापन

सपा शासनकाल में पुलिस लाइन के पास स्थित डूंगरपुर बस्ती में आसरा कॉलोनी का निर्माण कराया गया था। तब सांसद आजम खां कैबिनेट मंत्री थे। आसरा कॉलोनी जहां बनाई गई, वहां पहले से कई लोगों के मकान बने हुए थे। इन मकानों को तोड़ दिया था। जिनके मकान तोड़े गए, उन लोगों ने गंज कोतवाली में 10 मुकदमे दर्ज कराए थे। इन मुकदमों में सांसद के समर्थकों को नामजद किया गया था। इनके अलावा तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन खां का भी मुकदमे में नाम है। मुकदमों में मारपीट, फायरिंग, लूटपाट, तोड़फोड़ और छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए गए। इन मुकदमों में पुलिस अब तक सांसद के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू समेत पांच लोगों को जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों को जेल भेजा गया, उन्होंने पूछताछ में बताया था कि पूरी घटना सांसद के इशारे पर की थी। पुलिस की मानें तो इन मुकदमों में पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां फरार चल रहे हैं। इनके गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं। कोर्ट ने अब इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के नोटिस जारी किए थे, जिन्हें इनके घरों पर चस्पा कर दिया था। मुनादी भी कराई थी।
विज्ञापन

अब रविवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अजहर अहमद खां की चल संपत्ति कुर्क कर ली है। इसके लिए सिविल लाइंस, कोतवाली, गंज एवं महिला थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने घर का सभी सामान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भर दिया। इसके बाद सामान थाने लाया गया, जहां सामान को सुरक्षित रख दिया है। सीओ मिलक धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि अजहर अहमद खां के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। वह लगातार फरार चल रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने कुर्की के आदेश दिए थे। सभी सामान कुर्क करने के बाद कोतवाली में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed