{"_id":"57362c914f1c1b816b919e20","slug":"footballsports","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसपी क्लब टांडा ने 3-2 से जीता मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी क्लब टांडा ने 3-2 से जीता मैच
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 14 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिजिकल कालेज के समीप चल रहे मास्टर नसीम जावेद खां मेमोरियल टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को हुए मुकाबले में एसपी क्लब टांडा ने 3-2 के अंतर से मैच जीत लिया। उसने शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को हराया।
शुक्रवार को टूर्नामेंट का तीसरा मैच था। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच लगातार संघर्ष नजर आया। गोल के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी में जबर्दस्त भूख नजर आई। कई मौके ऐसे भी आए जब खिलाड़ी गोल से चूके और बेहद निराश हुए लेकिन तुरंत ही ऊर्जा से भरकर नए सिरे से गोल करने के लिए दौड़ पड़े।
मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में परवेज खां मौजूद रहे। रेफरी अजीत कुमार, लाइनमैन सोनू और विकास राय की देखरेख में मैच हुआ। गुड्डू खां ने संचालन किया। आमिर, कयूम खां, सकुन, रेहान खां, विजेंद्र आदि मौजूद रहे। फुटबाल मैच के दौरान तमाम दर्शक मैच का लुत्फ लेते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।