फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Food Security Department officials accused of harassment by traders

खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों पर व्यापारियों ने लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Food Security Department officials accused of harassment by traders
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से की जा रही है कार्रवाई पर ऐतराज जताया। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें विभाग के कई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को खाद्य सुरक्षा मंच के जिला संयोजक सलविंदर विराट एवं युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि रामपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे जिले में जगह-जगह सैंपल की कार्रवाई के नाम पर पूरे गोदाम व दुकानों में मोबाइल से वीडियोग्राफी कर व प्रत्येक दुकान पर बार-बार सैंपल लेकर छोटे दुकानदार, लघु उद्योग आदि सभी छोटे व्यापारियों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया गया है। कहा कि विभाग के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई से बाजारों में दहशत का माहौल है। ये अधिकारी जानबूझकर सरकार के आदेशों का हवाला देकर उत्तर प्रदेश सरकार की स्वच्छ छवि को खराब कर रहे हैं, जिससे जनता में गलत संदेश जा रहा है। अफसरों के शोषण, उत्पीड़न व भ्रष्टाचार से जनता व व्यापारी समाज अत्यधिक पीड़ित हो चुका है। उन्होंने व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने एवं दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, अतुल शर्मा, नजमी खान, सोहेल खान, अक्षय कुमार भटनागर, प्रमोद अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed