{"_id":"607c72f28ebc3e8dbb658fef","slug":"fogging-by-night-then-a-sanitation-campaign-started-during-the-day-rampur-news-mbd3867374150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में की फागिंग, तो दिन में चला सैनिटाइजेशन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में की फागिंग, तो दिन में चला सैनिटाइजेशन अभियान
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिका की ओर से शनिवार रात में फॉगिंग की गई, तो रविवार को पूरे दिन सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इस दौरान पालिका कर्मियों ने गली मोहल्लों में जाकर लोगों को मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। नाले एवं नालियों की भी वृहद स्तर पर सफाई की गई।
प्रदेश सरकार ने 35 घंटे के लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके तहत शहर में हर तरह की गतिविधियां बंद हैं। सरकारी व निजी संस्थानों के साथ ही बाजार में भी सन्नाटा पसरा है। शनिवार रात को आठ बजे से लॉकडाउन लागू होने के बाद ही नगर पालिका की ओर से फॉगिंग शुरू कर दी गई। शौकत अली रोड, डायमंड रोड, मोहम्मद अली जौहर रोड समेत शहर के तमाम इलाकों में फॉगिंग का कार्य किया गया। इसके बाद रविवार को सुबह होतेे ही फिर पालिकाकर्मियों ने कमान संभाल ली। सड़क, नाले व नालियों की सफाई करने के साथ ही कर्मचारियों ने सैनिटाइजेशन का वृहद अभियान शुरू कर दिया।
पालिकाकर्मियों ने रेलवे स्टेशन रोड, राधा रोड, टैक्सी स्टैंड रोड, गुरु नानक रोड, बीपी कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, थाना सिविल लाइंस से शाहबाद गेट तक शौकत अली रोड, विकास भवन, डायमंड रोड, लोक निर्माण विभाग का दफ्तर, आंबेडकर पार्क से गांधी समाधि, मोहम्मद अली जौहर रोड, पुराना गंज, पीला तालाब रोड के साथ ही सभी कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। अधिशासी अधिकारी डॉ. इन्दुशेखर मिश्रा ने शहर का भ्रमण कर कर्मचारियों के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।