{"_id":"6956dea3c3b8c30a160b95ca","slug":"fog-slows-down-trains-delays-12-trains-increasing-passenger-woes-rampur-news-c-282-1-rmp1001-161183-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कोहरे में थमी रफ्तार, 12 ट्रेनें लेट, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कोहरे में थमी रफ्तार, 12 ट्रेनें लेट, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन
घंटों स्टेशन पर इंतजार, सर्द हवाओं में ठिठुरते रहे यात्री, जनसेवा एक्सप्रेस रही रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। कोहरे के बीच 12 ट्रेनें लेट हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला दिनभर जारी रहा और यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। सर्द हवाओं के बीच देर रात तक यात्री प्लेटफाॅर्म पर ठिठुरते रहे। वहीं लंबी दूरी की ट्रेन जनसेवा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।
रामपुर में इन दिनों ट्रेनों का शेड्यूल काफी बिगड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को भी अधिकांश ट्रेनों की चाल धीमी रही। इस दौरान अप गाड़ी पदमावत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 2:22 के मुकाबले 3 घंटे 11 मिनट देरी से पहुंची। लखनऊ मेल निर्धारित समय 2:36 के बदले 37 मिनट लेट रही। नौचंदी एक्सप्रेस 2:49 बजे के समय के मुकाबले 3 घंटे 56 मिनट देरी से पहुंची। सत्याग्रह एक्सप्रेस 3:17 बजे के समय के बदले 44 मिनट लेट रही। शहीद एक्सप्रेस 5:14 के मुकाबले 2 घंटे देरी से पहुंची।
इंटरसिटी एक्सप्रेस 5:54 के समय के बजाय 2 घंटे 13 मिनट देर से आई। बाघ एक्सप्रेस 6:10 के मुकाबले 2 घंटे 40 मिनट लेट रही। राप्ती गंगा एक्सप्रेस 7:43 बजे के निर्धारित समय से 5 घंटे 30 मिनट देरी से पहुंची। अवध असम 11:24 बजे के बदले 32 मिनट देरी से आई। राज्यरानी एक्सप्रेस 5:52 के समय के मुकाबले 2 घंटे 51 मिनट देर से पहुंची। गंगा सतलुज एक्सप्रेस 8:50 के मुकाबले 15 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
देर रात डाउन गाड़ियों में अमृतसर मेल का निर्धारित समय 8:58 बजे था, जो 2 घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा जनसेवा एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रही। स्टेशन अधीक्षक मो. आजम ने बताया कि बृहस्पतिवार को भीषण कोहरा रहा, जिसके कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं।