{"_id":"57a636744f1c1b356a2b9004","slug":"flirt-with-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से लौट रही किशोरी से छेड़खानी, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से लौट रही किशोरी से छेड़खानी, एक गिरफ्तार
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर से जल चढ़ाकर घर आ रही किशोरी को गांव के ही रहने वाले एक युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी गई। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र केएक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी शनिवार तड़के घर के पास बने मंदिर में जल चढ़ाने गई थी। मंदिर से वापस आते समय गांव के रहने वाले युवक लालता प्रासद ने किशोरी को अकेला पाकर उसे बुरी नीयत से दबोचकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
किशोरी की आवाज सुुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जबकि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भागने लगा। लेकिन गांव के लोगों ने उसको पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शहजादनगर थाना प्रभारी विद्याराम दिवाकर ने बताया कि छेड़खानी के मामले में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।