फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Flaws found at 19 petrol pumps, notice issued

Rampur News: 19 पेट्रोल पंपों पर मिली खामियां, नोटिस दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Flaws found at 19 petrol pumps, notice issued
रामपुर। डीएम के आदेश के बाद जब पूर्ति विभाग के अधिकारी मैदान में उतरे तो पता चला कि जिले के पेट्रोल पंप संवालक सीएम के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। चार पेट्रोल पंप बिना हेलमेट के पेट्रोल देते मिले। पांच पेट्रोल पंपों पर बेबी फीडिंग रूम नहीं मिला। 14 पेट्रोल पंपों पर बेबी फीडिंग रूम की स्थिति सही नहीं पाईं गई।
विज्ञापन

शासन सड़क हादसे रोकने के लिए पूरे प्रदेश में नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान चला रहा है। जिले में भी यह अभियान जारी है। लेकिन ये अभियान अभी तक सिर्फ खानापूर्ति के लिए चल रहा था। शहर के पेट्रोल पंप में ही बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा था।
विज्ञापन

डीएम के पास शिकायत पहुंचने के बाद उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंगलवार को पूर्ति विभाग ने जिले के 112 पेट्रोल पंपों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में चार पेट्रोल पंप बिना हेलमेट के पेट्रोल देते मिले। पांच पेट्रोल पंपों पर बेबी फीडिंग रूम नहीं मिला। 14 पेट्रोल पंपों पर बेबी फीडिंग रूम की स्थिति सही नहीं पाईं गई।

डीएसओ पूरन सिंह ने बताया कि 19 पेट्रोल पंपों को नोटिस दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित पेट्रोल पंप पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी मनी जब्त की जाएगी। साथ ही डीजल बिक्री के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed