{"_id":"57e581e24f1c1b9b3ba82496","slug":"five-students-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की बस नाले में घुसी, पांच बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की बस नाले में घुसी, पांच बच्चे घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/खजुरिया रामपुर
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
पनवड़िया चौराहे पर टूटी सड़क टूटी पर जलभराव की स्थित हो जाती है इस कारण वहां जाम अक्सर लग जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अचानक स्टेयरिंग फेल होने से एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर एक नाले में घुस गई, जिससे बस में सवार 45 बच्चों में चीखपुकार मच गई। हादसे में पांच बच्चे चोटिल हो गए। चालक ने ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। स्कूल पहुंचे एआरटीओ ने स्कूल के तीन वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की है।
खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा स्थित जे के कांवेंट स्कूल है। स्कूल की निजी बस का चालक अमरजीत सिंह शुक्रवार की सुबह करीब साढे सात बजे अशोकनगर बंगाली कालोनी की शांति कालोनी से बच्चों को लेकर स्कूल आ रहा था। बस में 45 बच्चे सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक नाले किनारे अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई और देखते ही बस नाले में जा घुसी। नाले में बस घुसते ही बच्चों की चीख पुकार मच गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आनन फानन में आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुुरक्षित बस से बाहर निकाला। हादसे में बच्चे चोटिल होना भी बताए गए हैं।
विज्ञापन
चालक ने घटना की सूचना तत्काल स्कूल प्रबंधक लखविंद्र सिंह को दी। सूचना पर प्रबंधक भीमौके पर पहुंच गए और सभी बच्चों को सुरक्षित हालत में उनके घर भेज दिया गया। बाद में प्रबंधक ने एक ट्रैक्टर की मदद से बस को नाले से बाहर निकालकर मरम्मत के लिए भिजवाया। ग्रामीणों का कहना था कि घटना के बक्त बच्चे काफी डरे व सहमें हुए थे। सूचना पर एआरटीओ कोशलेंद्र प्रताप यादव भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रबंधक से स्कूली वाहनों की जानकारी ली। जानकारी के बाद निरीक्षण करने पर एक बस, एक जीप, एक आरमादा कार में फिटनिश का अभाव पाया गया।
विज्ञापन
मानक के विपरीत पाए गए तीनों वाहनों को एआरटीओ ने सीज करने की कार्रवाई कर दी। उन्होंने प्रबंधक को चेतावनी भी दी कि अगर स्कूली वाहन मानक के अनुरुप रोड पर चलेगा तो वह फिर कार्रवाई करेंगे। जबकि, उक्त संदर्भ में प्रबंधक लखविंद्र सिंह ने बताया कि हादसे बस में आई तकनीकी खराबी के कारण हुआ था, मगर कोई भी बालक हादसे में घायल नहीं हुआ है। उनके विद्यालय के सभी वाहन यातयात नियमों के अनुरुप ही रोड पर चल रहे हैं।