फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five Ram devotees lost their lives in an accident while returning from Rath Yatra.

Rampur News: यूपी-उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Five Ram devotees lost their lives in an accident while returning from Rath Yatra.
रामपुर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए यूपी और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों की अंतरराज्यीय समन्वय गोष्ठी शुक्रवार को उत्तराखंड बार्डर पर हुई। जिसमें बॉर्डर पर पूरी तरह से चौकसी बरतने, अवैध तस्करी व अपराधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाने का निर्णय लिया गया।शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा स्थित एक होटल में एडीजी बरेली जोन पीसी मीणा की अध्यक्षता में अंतरराज्यीय समन्वय गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड के पुलिस उच्च अधिकारियों ने भी भाग लिया। गोष्ठी में दोनों प्रदेशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर की सुरक्षा आपसी तालमेल के साथ और अधिक मजबूत करने के बेरीकेडिंग लगाकर सुरक्षा को और मजबूत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय हुआ कि बॉर्डर से गुजरने वाले हर संदिग्ध वाहन को चेक किया जाएगा, ताकि कोई भी आपत्तिजनक वस्तु इधर से उधर न जा सके। बॉर्डर से जुड़े सभी गांवों के अपराधियों को पुलिस पहले से ही चिह्नित करके निगरानी शुरू कर देगी, ताकि कोई भी अपराधी अपराधिक घटना को अंजाम न दे सके। बैठक में डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज, डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र राव, एसएसपी मुरादाबाद हेमराज मीणा, एसएसपी बरेली सुशील कुमार, एसपी रामपुर राजेश द्विवेदी, एसएसपी ऊधम सिंह नगर मंजूनाथ, पुलिस क्षेत्राधिकार रवि खोखर ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed