{"_id":"69e7d402825b8f266d0f02d5","slug":"five-people-including-mother-and-son-injured-in-three-road-accidents-rampur-news-c-282-1-smbd1025-169260-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तीन सड़क हादसों में मां बेटा समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तीन सड़क हादसों में मां बेटा समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन
बिलासपुर। तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पहली घटना में रुद्रपुर निवासी रोहित राजपूत अपनी मां कमला देवी व मौसी सुमन देवी के साथ बाइक से लौट रहे थे। बिलासपुर-केमरी रोड स्थित ग्राम ताल महावर के पास एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। चालक कार समेत फरार हो गया।
दूसरी घटना में मिलक खानम क्षेत्र के भजनलाल को माटखेड़ा रोड ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। तीसरी घटना में केमरी क्षेत्र के उदयपुर निवासी सचिन को एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। तीनों घटनाओं में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद