{"_id":"69c2eac36565eefd4b04d25f","slug":"five-people-including-a-woman-have-been-named-in-the-kidnapping-case-of-a-teenager-rampur-news-c-282-1-smbd1029-167078-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किशोरी के अपहरण में महिला समेत पांच लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किशोरी के अपहरण में महिला समेत पांच लोग नामजद
Wed, 25 Mar 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने महिला समेत पांच लोगों पर किशोरी को अपहरण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर गांव की एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है। वहीं, आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है।
कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 मार्च की को तड़के लगभग चार बजे वह और उसका परिवार घर में सो रहा था। तभी गांव के ही दो लोगों ने उन्हें जगाकर सूचना दी कि उनकी बहन को कुछ लोग एक गाड़ी में डालकर ले गए हैं। तहरीर में कहा गया है जब वह उनके घर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद उसने अपनी बहन को इधर-उधर पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर समीर, इब्राहीम व इस्माईल, शना और इस्माईल के दामाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है।