{"_id":"6543371caf0e76cd0c08722e","slug":"five-people-died-due-dengue-in-rampur-beds-full-in-hospitals-figure-crosses-600-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामपुर में डरा रहा डेंगू...चौबीस घंटे के भीतर पांच लोगों की मौत, अस्पतालों में बेड फुल, आंकड़ा 600 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामपुर में डरा रहा डेंगू...चौबीस घंटे के भीतर पांच लोगों की मौत, अस्पतालों में बेड फुल, आंकड़ा 600 के पार
Thu, 02 Nov 2023 11:18 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:18 AM IST
सार
रामपुर जिले में डेंगू और बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी रोज बढ़ रही है। ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में डेंगू-बुखार से मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। सैदनगर और स्वार क्षेत्र में बुखार से पांच लोगों की मौत हो गई। जिले में अब तक डेंगू के 600 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग बुखार और डेंगू पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। सैदनगर क्षेत्र के नगलिया आकिल निवासी अमजद (50) को कई दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरा मामला नगलिया गांव का है। यहां गांव निवासी लल्ली (60) आठ दिन से बुखार की चपेट में थी। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। खौद निवासी वहीद (60) चौराहे पर ठेला लगाते थे। पांच दिन पहले बुजुर्ग को तेज बुखार आ गया।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह मुरादाबाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं धनपुरा निवासी दुली लाला (55) को आठ दिन से बुखार आ रहा था। प्लेटलेट्स कम होने के कारण परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की ओर से गांव में सुबह-शाम कीटनाशक का छिड़काव चल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीड़ित परिवारों का कोई हाल-चाल नहीं लिया जा रहा है। वहीं स्वार कोतवाली क्षेत्र के समोदिया गांव में अशरफ अली की 35 वर्षीय पत्नी तरन्नुम को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।
परिजन के मुताबिक जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके चलते दम तोड़ दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि उन्हें डेंगू से मौत की जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को टीम गांव भेजी जाएगी।