{"_id":"629b9f227d3d655d7050ab4c","slug":"five-nomination-paper-sold-for-rampur-by-election-rampur-news-mbd4303693143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा उपचुनाव : सपा नेता आजम खां की पत्नी के नामांकन पत्र समेत पांच ने खरीदे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा उपचुनाव : सपा नेता आजम खां की पत्नी के नामांकन पत्र समेत पांच ने खरीदे पर्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ें
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन भी नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि, सपा नेेता आजम खां की पत्नी समेत पांच ने नामांकन पत्र खरीदे। हालांकि, आजम खां की पत्नी को अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही।
लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए कलक्ट्रेट और कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छठे दिन यानी शनिवार को पांच नामांकन पत्रों बिक्री हुई। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य कृष्णअवतार लोधी ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि सपा नेता आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा के नाम से भी नामांकन पत्र खरीदा गया है। एक नामांकन पत्र सपा नेता आसिम राजा के नाम से लिया गया है। हालांकि, सपा ने प्रत्याशी का नाम देर शाम तक घोषित नहीं किया था। वहीं, एक कांग्रेस नेता के प्रतिनिधि ने एक व एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा।