फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Five convicted in cow smuggling case sentenced to seven years in prison each.

Rampur News: गो तस्करी में पांच दोषियों को सात-सात साल की कैद

Wed, 24 Jun 2026 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Five convicted in cow smuggling case sentenced to seven years in prison each.
रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में पकड़े गए पांच गो तस्करों को अदालत ने सात-सात वर्ष के कठोर कारावास और तीन-तीन लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। सभी आरोपियों को पूर्व में दोषी करार दिया जा चुका था। सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार नौ जुलाई 2022 को केमरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए केमरी क्षेत्र के चमारान निवासी फरीद अहमद, शाकिर, मेराज, तस्लीम और आरिफ को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 90 किलोग्राम गोमांस और मांस काटने के उपकरण बरामद हुए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया।
विज्ञापन

मंगलवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कड़ी सजा की मांग की। एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि अदालत ने पांचों दोषियों को सात-सात वर्ष के कारावास और तीन-तीन लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
गैंगस्टर एक्ट में आरोपी को दो साल सात माह की सजा
रामपुर। गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में अदालत ने आरोपी आइक खां को दो वर्ष सात माह 15 दिन के कारावास और पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला वर्ष 2007 में मिलक थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। आरोपी बरेली जिले के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव का निवासी है। संवाद

000
एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो दोषियों को सजा
रामपुर। एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में अदालत ने दो दोषियों को कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। वर्ष 2020 में गंज थाना पुलिस द्वारा दर्ज मामले में काले खां की मस्जिद निवासी फैजी को दो वर्ष छह माह 17 दिन के कारावास और पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा दी गई। वहीं वर्ष 2022 के मामले में आखून खैला निवासी अमान को एक वर्ष सात माह 20 दिन के कारावास तथा पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed