फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   first day of nomination

नामांकन से आफत ः न मरीजों को बख्शा और न बच्चों को 

Sat, 21 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
first day of nomination
रामपुर में स्टार चौराहा के पास बैरीक‌ेडिंग की वजह से स्कूल के बच्चों को भी पैदल जाना पड़ा। अमर उजाला

विज्ञापन

नामांकन के लिए कलक्ट्रेट और उसके आसपास किए गए सुरक्षा इंतजाम खासतौर पर स्कूली बच्चों और मरीजों पर आफत साबित हुए। कलक्ट्रेट जाने वाले सभी मार्गों पर जबरदस्त नाकेबंदी की गई थी। बैरीकेडिंग पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने न तो स्कूली बच्चों को बख्शा और न ही मरीजों को। स्कूली बसों से उतरकर बच्चों को बस्ता लादकर घर तक पैदल ही जाना पड़ा। इसके चलते अभिभावकों और आसपास के लोगों की पुलिस कर्मियों से कई दफा नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने इस दौरान किसी की नहीं सुनी।      
  शुक्रवार से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए। कलक्ट्रेट और उसके आसपास के एरिया को पूरी तरह सील कर दिया गया था। कलक्ट्रेट जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस, पीएसी के साथ ही सीपीएमएफ के जवानों को तैनात किया गया था। जौहर रोड को तो पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया गया था।
विज्ञापन


स्टार चौराहे से कलक्ट्रेट जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद था। इस प्वाइंट से किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। आगे बढ़ने वाले वाहनों को सूरज सिनेमा से सीआरपीएफ चुंगी से होते हुए हाईवे से गुजारा गया। इसी तरह कलक्ट्रेट के लिए रास्ता बंद किया गया था। जौहर रोड पर अस्पताल और स्कूल हैं। यहां से न तो मरीजों को गुजरने दिया गया और न ही स्कूली बच्चों को। इतना ही नहीं आवास विकास जाने वाले लोगों को भी पुलिस ने वापस लौटा दिया। जिला पंचायत रोड और अंबेडकर पार्क से सिटी की ओर आने वाले लोगों को भी पुलिस ने वापस कर दिया। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई। लोग खासे परेशान दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिन भर यही स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मी अपनी मनमानी पर उतारू थे। थाना प्रभारियों से लेकर पुलिस अफसर तक पब्लिक की सुनने को तैयार नहीं थे। कुल मिलाकर सुरक्षा के तामझाम पब्लिक के लिए बढ़ी दिक्कत बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed