फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Firing on people of Dhanupura Pradhan Party, complaint filed

Rampur News: धनुपुरा प्रधान पक्ष के लोगों पर फायरिंग, तहरीर दी

Fri, 18 Oct 2024 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Firing on people of Dhanupura Pradhan Party, complaint filed
रामपुर। थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव में दो पांच दिन पूर्व दो पक्षों ने चुनावी रंजिश को लेकर लाठी डंडों के साथ पथराव करते हुए एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को रामपुर जाते समय थाना गंज क्षेत्र में एक पक्ष के तीन लोगों पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दिया। जिसमें वो बाल बाल बच गए। मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे इंतजार बाइक से रामपुर शहर से दवाई लेने जा रहे थे। ग्राम प्रधान पति बाबू ने बताया कि कोयली तिराहे के पास पहुंचते ही पहले से ही तीन बाइकों व एक कार में सवार लोगों ने रामपुर जा रहे उनके तहेरे भाई इंतजार का पीछा कर फायर झोंक दिया। फायर मिस होने के कारण कारण वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद पीछा कर रहे लोगों ने उनका पीछा किया। लेकिन वह किसी तरह बचते हुए गंज थाना क्षेत्र के चाकू चौक के पास पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें बाइक से गिरा दिया और मारपीट करने लगे। चीख पुकार पर चाकू चौक के दूसरी ओर चैकपोस्ट पर मौजूद पुलिस कर्मियों को मौके की ओर आते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में भाई को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में तहरीर दी है। मामले में पुलिस का कहना है पुराना विवाद चल रहा है, जिसके चलते मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। भोट थाने में दोनों पक्ष के 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


धनुपुरा गांव में पांच दिन पूर्व चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच हुई लाठी डंडों व पत्थरबाजी में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह गंज थाना क्षेत्र के चाकू चौराहे के पास ग्राम प्रधान पति बाबू के तहेरे भाई पर एक बार फिर फायरिंग होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भोट पुलिस ने धनुपुरा गांव में पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की पांच महिलाओं समेत पंद्रह लोगों को पकड़ लिया। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जहां पर थाना पुलिस ने महताब, फरजाना, शकीना, भोली, बानो, फुरकान, दिलशाद, फैयाज, इस्माइल, मोहम्मद अहमद, अमीर अहमद, नन्हे अली, जमीर अहमद, भोले, शराफत का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed