Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Firing in Rampur: two parties face to face over gurudwara, many injured due to lathi-stick attack

रामपुर में फायरिंग...हंगामा: गुरुद्वारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडे चलने से कई जख्मी, इलाके में तनाव

Mon, 15 Sep 2025 02:21 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 02:21 PM IST
सार

बिलासपुर के पसियापुर गुरुद्वारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कब्जे को लेकर विवाद में मारपीट और फायरिंग में कई लोग घायल हो गए। डीएम और एसपी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
Firing in Rampur: two parties face to face over gurudwara, many injured due to lathi-stick attack
बिलासपुर में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसियापुर स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह नवाबगंज में सोमवार को जमकर हंगामा हो गया। दो पक्षों के बीच गुरुद्वारे पर कब्जे को नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि कई राउंड फायरिंग के साथ लाठी-डंडे भी चले। इसमें कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रस्टी सतनाम कौर पक्ष के लोग गुरुद्वारे पहुंचे और वहां पहले से सेवा कर रहे बाबा गुरमीत सिंह पक्ष के लोगों को बाहर करने की कोशिश करने लगे। विरोध होने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कई राउंड फायरिंग भी हो गई।
विज्ञापन


लाठी-डंडे चलने से निर्मल सिंह, मंगा सिंह, बाबा राम सिंह और गुरमेल सिंह घायल हो गए।  घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अरुण कुमार, सीओ रविंद्र प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाबा गुरमीत सिंह पक्ष के लोगों को गुरुद्वारे के बाहर ही रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने विरोध जताते हुए पुलिस-प्रशासन पर दूसरे पक्ष को कब्जा कराने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारे के बाहर धरना देते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलेभर के थानों से पुलिस बल को माैके पर बुलाया गया है।

डीएम और एसपी भी घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप पर डेरा डाले हुए हैं। पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed