फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Firing in a dispute between children, a young man was injured by the bullet, his condition is critical

Rampur News: बच्चों के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Firing in a dispute between children, a young man was injured by the bullet, his condition is critical
रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़रियों वाला मझरा में बृहस्पतिवार की रात मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में पैर में गोली लगने से फिरोज घायल हो गया। परिजन उसे स्वार सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गोली चलने से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना का कारण बच्चों के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम पठानों वाला मझरा निवासी मोईन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 18 जून को गांव में फैराज और फिरोज उर्फ लंबू के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। 19 जून की रात करीब 9 बजे फिरोज उर्फ लंबू जब रायपुर चुन्नावाला से बाजार कर वापस लौट रहे थे, तभी ग्राम गडरियों वाला मझरा के पास फैराज, जुनैर, शन्नू और बाबू ने रास्ते में रोक कर उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की।
विज्ञापन

फिरोज का आरोप है कि फैराज और जुनैर ने जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसमें एक गोली फिरोज के दाहिने पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस माैके पर पहुंच गई। तब तक हमलावर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल को स्वार सीएचसी भेज दिया। चिकत्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed