फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   firing between two groups

रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
firing between two groups
रामपुर। क्षेत्र के एक गांव में दो पक्ष पुरानी रंजिश में रविवार को आमने-सामने आ गए। पहले गाली गलौज से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट के साथ दोनों पक्ष असलहे लेकर निकल आए और दोनों तरफ से फायरिंग की गई। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई और पुलिस को देख फायरिंग कर रहे दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम माहूनागर के शाने अली व राशिद अली में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसमें पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। शनिवार रात को दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए और पहले गाली गलौज शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के हथियार निकल आए और फायरिंग शुरू हो गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। फायरिंग व झगड़ा कर रहे लोग पुलिस को देख मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से एक पक्ष के शाने अली, शाने रब, दानिश, मोहम्मद अहमद, शाहनवाज, बजाहत अली, दूसरे पक्ष के अरशद, राशिद, साजिद, मजहर सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसमें मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन झगड़ा कर रहे लोग तब तक फरार हो चुके थे। दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed