{"_id":"67d5e73862c134d879022f35","slug":"firing-and-stone-pelting-between-two-parties-in-dispute-over-playing-dj-three-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1007-141537-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डीजे बजाने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग-पथराव, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डीजे बजाने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग-पथराव, तीन घायल
Sun, 16 Mar 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
पटवाई। क्षेत्र के बिचपुरी-मथुरापुर गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग व पथराव हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के बिचपुरी गांव में कुछ लोगों का होली से एक दिन पहले डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। उस वक्त पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कर दिया था, लेकिन शनिवार की देर शाम अचानक गांव के दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव व फायरिंग शुरू हो गई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यहां हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत किया। इस बीच इस घटना में गांव के नरेश और योगेश व एक अन्य घायल हो गए। जिनको अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव बरकरार है। यहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी अतुल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आमने आ गए थे। इस घटना में घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।