फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fire protection service must in factory

रेडिको सहित सभी फैक्टरियों में अग्निशम के प्रबंध की जल्द पूरी कर लें जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
fire protection service must in factory
रामपुर। जिलाधिकारी ने फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे रेडिको खेतान, त्रिवेणी इंडस्ट्रीज, इंडेन गैस रिफिल सेंटर सहित अन्य सभी बड़ी फैक्टरियों में अग्निशमन में उपकरणों के संचालन की स्थिति की जांच जल्द से जल्द पूरी कर लें। उन्होंने फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से जांच के बाद रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय संकट समूह की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित बड़े अस्पतालों तथा अन्य मानक के अनुरूप भवनों में अग्निशमन संयंत्रों की उपलब्धता की जांच भी करें। ऐसे संस्थान जहां पूर्व में निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरण संचालित स्थिति में नहीं मिले थे और विभागीय स्तर से उन्हें नोटिस जारी होने के बावजूद भी संस्थान द्वारा गंभीरता पूर्वक अग्निशमन के लिए प्रभावी कदम नही उठाए गए हैं,उन्हें सील करने की कार्रवाई भी करें।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पट्टी कला स्थित इंडेन गैस रिफिल सेंटर, रेडिको खेतान और त्रिवेणी इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों द्वारा सुरक्षा संबंधी अपनी तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक फैक्टरी में खतरनाक रसायन और आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए हर जरूरी संसाधन रहें ताकि किसी भी अपरिहार्य परिस्थिति में तत्काल संकट पर काबू पाया जाए और प्रभावित लोगों को त्वरित राहत भी मिल सके। पट्टी कला स्थित इंडेन गैस रिफिल सेंटर के प्रतिनिधियों से जिलाधिकारी ने कहा कि वे केंद्र पर निजी संसाधनों से व्यक्तिगत रुचि लेते हुए एंबुलेंस भी उपलब्ध कराएं ताकि भविष्य में यदि तत्काल किसी व्यक्ति को उपचार की जरूरत पड़ती है तो उसे हॉस्पिटल सेवा प्राप्त करने में देर न होने पाए। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक कारखाना मुरादाबाद क्षेत्र सुरेंद्र बहादुर को निर्देशित किया कि वे जनपद में संचालित फैक्टरियों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें और यह सुनिश्चित कराएं कि फैक्टरी प्रबंधन द्वारा सभी मानक पूर्ण कराए जाएं। प्रत्येक फैक्टरी में इमरजेंसी प्लान होना चाहिए ताकि संकट की स्थिति में प्रत्येक कर्मचारी को यह पता रहे कि उसे ऐसी विषम परिस्थिति में कौन-कौन से उपाय करने हैं ताकि किसी भी प्रकार की जनधन की हानि से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक कारखाना ने बताया कि ऑफसाइट इमरजेंसी प्लांन का रिहर्सल अगले सप्ताह पट्टी कला में प्रस्तावित है, जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित एसडीएम की देखरेख में रिहर्सल कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed