{"_id":"572652bc4f1c1bc17b5cd20d","slug":"fire-in-hydle-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे तक धू-धूकर जला हाइडिल स्टोर, दहला पूरा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे तक धू-धूकर जला हाइडिल स्टोर, दहला पूरा शहर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 02 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बिजली महकमे के स्टोर में लगी भीषण आग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के हाइडिल स्टोर में रविवार दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। आग फैलकर स्टोर के निकट रोडवेज की खाली पड़ी जमीन में उगे पेड़ और घास से स्टोर तक पहुंची। तेज गर्म हवाओं ने आग को और भड़का दिया। कुछ ही देर में स्टोर में रखे बीसीबी, मीटर के जंक्शन बाक्स सहित अन्य सामान ने आग पकड़ ली।
बिजली विभाग के अफसरों के अनुसार आग में करीब 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल के पांच फायर टैंकर और दो मिंट फायर टैंक से आग को बुझाने की मशक्कत शुरू हुई। करीब चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर एक्सईन व अन्य उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
रविवार की वजह से हाइडिल स्टोर में चौकीदार व कुछ ही कर्मी थे। उन्होंने आग लगने की सूचना अफसरों को दी। आनन-फानन में एसडीओ, स्टोर इंचार्ज समेत कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। स्टोर के निकट रोडवेज डिपो की खाली पड़ी जमीन पर उगे पेड़ों और घास में पहले आग लगी । उसकी लपटें तेज हवा के साथ स्टोर की दीवार के किनारे खड़े सामान तक पहुंच गई। लकड़ी के बॉक्स में पैक सामान ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर हवा के साथ आग करीब बीस मीटर दूर रखे लकड़ी के बॉक्स में पैक बीसीबी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
आग में पांच बीसीबी फुंक गए। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बीसीबी बॉक्स की आग पर पूर्ण रूप से काबू भी नहीं पाया गया कि स्टोर रूम के आफिस के पीछे रखे मीटर के जंक्शन बॉक्स ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में करीब ढाई हजार मीटर जंक्शन बॉक्स आ गए। मीटर जंक्शन बॉक्स में भयंकर आग की लपटें उठती देख फायर ब्रिगेड और बिजलीकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आग बढ़ने पर पानी के टैंकर के साथ ही फायर मिंट की दो गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गईं।
करीब चार घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से विभाग को करीब चालीस लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं बिजली विभाग के स्टोर में भयंकर आग तांडव मचा रही थी। बिजली कर्मी मोबाइल से उसकी फोटो खींचने व वीडियो बनाने में लगे रहे।