फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fire broke out in the surgical ward of the district hospital, causing panic

Rampur News: जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में लगी आग, मचा हड़कंप

Mon, 21 Apr 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 21 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the surgical ward of the district hospital, causing panic
रामपुर। जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर रविवार को सर्जिकल वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चिंगारी निकलता देख वार्ड के बाहर तीमारदार निकल आए। शोर सुनकर स्टॉफ भी मौके पर पहुंच गया और स्विच को बंद कराकर सही कराया। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। इस बीच आठ मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया गया। घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रविवार देर शाम करीब सात बजे के आसपास सर्जिकल वर्ल्ड में लगे स्विच से कुछ चिंगारी निकली और उसने आग पकड़ ली। आग के साथ धुआं निकलने पर लोगो में अफरातफरी मच गई। कई तीमारदार और मरीज बढ़ के बाहर निकल आए तो वहीं तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना मेडिकल स्टाफ को दी मौके पर पहुंच मेडिकल स्टाफ ने इस स्थिति को देखते हुए तीमारदारों और मरीजों को वहां से हटाया। इस बीच यहां रखा फायर इक्विपमेंट से लोगों ने आग बुझाई। इसके बाद में स्विच को बंद किया गया। इसके बाद इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। स्थिति सामान्य होने के बाद स्टाफ ने तीमारदारों को वापस वार्ड में भेजा।
विज्ञापन

आठ मरीजों को दूसरे वार्ड में कराया शिफ्ट
रामपुर। जिला अस्पताल के दूसरी बिल्डिंग में सर्जिकल वार्ड में लगी आग के बाद यहां भर्ती 8 मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं बिजली को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वार्ड के बाहर एमसी के दोनों तार आपस में चिपक गए थे जिसके चलते स्पार्किंग हुई और धुआं उठने लगा था। जिसकी बात इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर इसको सही कराया गया है। वहीं मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
डॉ. डीके वर्मा सीएमएस

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed