{"_id":"6a2f049131bc2648b90e41d6","slug":"fire-broke-out-after-the-battery-of-an-e-rickshaw-exploded-during-charging-rampur-news-c-15-1-mbd1058-925404-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैटरी फटने से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैटरी फटने से लगी आग
Mon, 15 Jun 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी नगर के मोहल्ला चाऊपुरा में चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। आग लगने के बाद बैटरी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना में घर के पास रखी लहसुन की ढेरी जलकर राख हो गई, जबकि घर के भीतर फंसी दो किशोरियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार अवतार पुत्र हर्षस्वरूप का ई-रिक्शा घर पर चार्जिंग में लगा हुआ था। इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ई-रिक्शा की बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आग की लपटों ने पास में रखी लहसुन की ढेरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के समय घर के भीतर मौजूद किशोरियां राधिका और आंशिक फंस गईं। शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ई-रिक्शा, लहसुन और अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना रहा।