फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fire breaks out at dumping ground in Maswasi, smoke disrupts traffic movement

Rampur News: मसवासी में डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, धुएं से आवागमन हुआ मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at dumping ground in Maswasi, smoke disrupts traffic movement
रामपुर। मसवासी नगर के बाहरी छोर पर स्थित नगर पंचायत के कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कूड़े के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और धुआं दूर-दूर तक फैल गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में आवागमन दूभर हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात उठता घना धुआं और आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। डंपिंग ग्राउंड के बाहरी हिस्से में लगे हरे-भरे पेड़ भी आग की चपेट में आकर जल गए। ये पौधे वर्षों पहले वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए थे, जिन्हें काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगी और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन ने आग पर काबू पाने का प्रयास नहीं किया, जिससे नुकसान बढ़ गया। विशेषज्ञों के अनुसार कूड़े में आग लगने से निकलने वाला धुआं बेहद खतरनाक होता है। इसमें कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और सूक्ष्म कण जैसे हानिकारक तत्व होते हैं, जो सांस, आंख और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए यह धुआं गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर सकता है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। इसके साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed