{"_id":"6b034f607f5353c4440d04ba","slug":"those-with-four-mlas-are-making-a-claim-for-400-azam-khan-rampur-news-c-282-1-rmp1027-185340-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विधायक वाले कर रहे 400 का दावा : आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विधायक वाले कर रहे 400 का दावा : आजम खां
Mon, 23 Nov 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। आजम खां ने अपने घर पर एक चैनल को दिए साक्षात्कार में नाम लिए बिना सांसद असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को लेकर तीखे बयान दिए।
टांडा में जनसभा के दौरान ओवैसी के ''''अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा'''' वाले सवाल पर आजम खां ने कहा कि उन्हें खुदा की बारगाह में तौबा करनी चाहिए। तंज कसते हुए कहा कि जिनके अपने राज्य में चार विधायक हैं, वे 400 का दावा कर रहे हैं। यह कोई मामूली बात नहीं है। अब्दुल से दरी उठवाने की बात करने वालों पर लानत है, क्योंकि अब्दुल अल्लाह का नाम है।
ओवैसी की ओर से उनके लिए दुआ किए जाने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि उनकी दुआ मेरे लिए बहुत अच्छी है, लेकिन इसके पीछे दवा किसकी कर रहे थे। मेरे लिए दुआ भी कराकर चले गए और बैरिस्टर होने के बाद भी मेरे मुकदमों में एक भी वकालतनामा नहीं लगाया।
इसके अलावा बिना नाम लिए कहा कि ऐसे लोग शिकायत कर रहे हैं, जो कहते हैं कि पुलिस हटाओ, फौज डालो। मैं उन लोगों का नाम भी नहीं लेना चाहता, जो कहते हैं कि काट डालेंगे।
विज्ञापन
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के सवाल पर आजम खां ने कहा कि वह नगीना जाएंगे और मुसलमानों से कहेंगे कि आपने खंजर दे दिया हमारे दिल में उतारने के लिए।